*TV 20 NEWS || AZAMGARH : शादी के लिए दबाव बनाने व मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़कर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक- 08.08.2026,*
*थाना- जीयनपुर जनपद आजमगढ़*

*➡️ शादी के लिए दबाव बनाने व मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़कर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*➡️ मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़कर धमकी देने के मामले में जीयनपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*घटना का विवरण/इतिहास-*
दिनांक 08.08.2026 को वादिनी मुकदमा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना जीयनपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी शादी कहीं अन्यत्र तय होने के बावजूद अजीम पुत्र असगर निवासी अलीनगर अजमतगढ़, थाना जीयनपुर द्वारा स्वयं से शादी करने अथवा रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। मना करने पर अभियुक्त द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़कर धमकी देने का आरोप लगाया गया। के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0341/2026 धारा 308(5) बीएनएस बनाम अजीम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त अजीम पुत्र असगर निवासी अलीनगर अजमतगढ़, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 15:00 बजे गोगा साव तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अजीम पुत्र असगर निवासी अलीनगर अजमतगढ़, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़। उम्र करीब 28 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 0341/2026 धारा 308(5) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 0341/2026 धारा 308(5) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 विनय कुमार यादव, हे0का0 केश्वेन्द्र प्रताप सिंह, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।