*TV 20 NEWS || AZAMGARH:झाड़-फूंक एवं तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिलाओं को बेहोश कर जेवरात व नगदी चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–14.08.2026, थाना–कोतवाली, जनपद–आजमगढ़*

*➡️ झाड़-फूंक एवं तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिलाओं को बेहोश कर जेवरात व नगदी चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ चोरी का माल खरीदकर गलाने वाले सुनार सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से मंगलसूत्र, नाक की कील, नगदी एवं तंत्र-मंत्र का सामान बरामद*
*➡️ अभियुक्तों द्वारा महिलाओं को विश्वास में लेकर बेहोशी की दवा पिलाकर/सूंघाकर घर से जेवरात व नगदी चोरी करने की घटनाओं का खुलासा*

*घटना का पूर्व इतिहास-*
थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर वादिनी गुड़िया पत्नी शमशाद अहमद निवासी जलंधरी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी पुत्री रोजी की तबीयत खराब चल रही थी। करीब चार माह पूर्व मोहम्मद आजम पुत्र इसरार अहमद निवासी फ्रेण्ड्स कालोनी बदरका, थाना कोतवाली, आजमगढ़ अपने साथी अब्दुल राजिक पुत्र मोहम्मद रईश निवासी कोईलारी, थाना रानी की सराय, आजमगढ़ के साथ चंदा मांगने उसके घर आया था तथा उसकी पुत्री को झाड़-फूंक से ठीक करने का झांसा दिया। इसके बाद वादिनी अपनी पुत्री रोजी एवं बहन कुल्सुम के साथ उसके घर गई, जहां झाड़-फूंक एवं ताबीज दिया गया। अगले दिन दोनों अभियुक्त वादिनी के घर पहुंचे तथा झाड़-फूंक के नाम पर पानी में कुछ मिलाकर पिलाया एवं कोई पदार्थ सुंघाया, जिससे वादिनी, उसकी पुत्री एवं बहन बेहोश हो गईं। इसी दौरान अभियुक्तों द्वारा घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई। उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-421/2026 धारा 318(4)/123/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
इसी प्रकार वादी रिजवान अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी बाज बहादुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25.03.2026 को उसके घर पर दो व्यक्ति झाड़-फूंक एवं चंदा मांगने के बहाने आए तथा उसकी पत्नी को तंत्र-मंत्र एवं काले साये का झांसा देकर भ्रमित किया। इसके बाद फूंका हुआ पानी छिड़कने एवं कोई पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया तथा घर में रखे जेवरात चोरी कर ले गये। उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-422/2026 धारा 123/318(4)/305/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी एवं घटना का अनावरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की सूचना पर दिनांक 13.08.2026 को समय करीब 23:28 बजे कोट तिराहा से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 03 अभियुक्तों 1. मोहम्मद आजम पुत्र इसरार अहमद उम्र करीब 24 वर्ष, 2. अब्दुल राजिक पुत्र मोहम्मद रईश उम्र करीब 29 वर्ष एवं 3. सूरज वर्मा पुत्र स्व0 रामरतन सेठ उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मोहम्मद आजम एवं अब्दुल राजिक महिलाओं को झाड़-फूंक एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर विश्वास में लेकर बेहोशी की दवा पिलाते/सूंघाते थे तथा उनके घर से जेवरात एवं नगदी चोरी कर लेते थे। चोरी के जेवरात को अभियुक्त सूरज वर्मा द्वारा सस्ते दामों में खरीदकर गलाकर आगे बेच दिया जाता था। अभियुक्तों की निशानदेही/कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. मोहम्मद आजम पुत्र इसरार अहमद, निवासी फ्रेण्ड्स कालोनी बदरका, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।
2. अब्दुल राजिक पुत्र मोहम्मद रईश, निवासी ग्राम कोईलारी, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष।
3. सूरज वर्मा पुत्र स्व0 रामरतन सेठ, निवासी मोहल्ला दलसिंगार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 38 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
• 02 मंगलसूत्र के लॉकेट।
• 01 अदद नाक की कील।
• ₹700/- नगद एवं 08 सिक्के।
• 01 अदद मिट्टी का मटका।
• 01 अदद कांच की शीशी।
• करीब 150–200 ग्राम काली सरसों एवं अन्य तंत्र-मंत्र/झाड़-फूंक का सामान।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0-0421/2026 धारा 318(4)/123/305 बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0-0422/2026 धारा 123/318(4)/305/352/351(3) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 महेन्द्र कुमार सिंह, का0 पिन्टु यादव, रि0का0 अभिषेक जायसवाल एवं रि0का0 गिरिजाशंकर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।