*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जान से मारने की नियत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे का राड बरामद*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–14.08.2026, थाना–गम्भीरपुर, जनपद–आजमगढ़*

*➡️ जान से मारने की नियत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे का राड बरामद*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 30.07.2026 को वादी जुम्मन पुत्र सोवरन निवासी ग्राम उबारपुर अमानगंज, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ अपने साथी आशीष गौड़ एवं अमित तिवारी के साथ गोसाई की बाजार में सब्जी खरीदने गया था। वादी द्वारा सब्जी खरीदते समय सुनील सेठ पुत्र बबलू सेठ निवासी ग्राम मईखरगपुर, थाना गम्भीरपुर एवं शशांक सिंह उर्फ मंकू सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम कटघर (गोमाडीह), थाना गम्भीरपुर द्वारा गाली-गलौज करते हुए लोहे के राड एवं हाकी से मारपीट की गई। सुनील सेठ द्वारा ललकारने पर शशांक सिंह उर्फ मंकू सिंह ने जान से मारने की नियत से वादी के सिर पर लोहे के राड से गंभीर प्रहार किया, जिससे वादी गिरकर बेहोश हो गया। उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 14.08.2026 को उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह का0 सुरेश राजभर एवं का0 पवन कुमार द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शशांक सिंह उर्फ मंकू सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम कटघर (गोमाडीह), थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को समय करीब 10:05 बजे गोसाई की बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे का राड बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
शशांक सिंह उर्फ मंकू सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम कटघर (गोमाडीह), थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 187/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद लोहे का राड।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 सुरेश राजभर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
3. का0 पवन कुमार, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।