*TV 20 NEWS ||गुरुग्राम: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चेतना संस्था ने गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के साथ मनाया रंगारंग कार्यक्रम*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चेतना संस्था ने गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के साथ मनाया रंगारंग कार्यक्रम*
गुरुग्राम, 14 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर चेतना संस्था (CHETNA) द्वारा गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के साथ एक विशेष रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की विशेष थीम “वंदे मातरम्” रखी गई, जिसने पूरे आयोजन को देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “वंदे मातरम्” की थीम पर आधारित देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के गीतों से सजे वातावरण में बच्चों ने “वंदे मातरम्” के माध्यम से देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को देश की स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रीय एकता, नागरिकों के अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
चेतना संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार ने कहा, “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति प्रेम, सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि सड़क एवं कामकाजी बच्चों को भी ऐसे अवसर मिलें, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें।”
कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित किया गया। गीत, नृत्य, कविता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने तथा एक बेहतर और समावेशी भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में सभी बच्चों को सुल्फहार/जलपान वितरित किया गया, जिससे बच्चों की खुशी और उत्साह और बढ़ गया।
चेतना संस्था का यह आयोजन बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को यादगार बनाने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-:
राजेंद्र कुमार प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चेतना संस्था गुरुग्राम।
(9012640281)