*TV 20 NEWS || AZAMGARH :80वीं स्वतंत्रता दिवस पर मा0 कारागार मंत्री द्वारा ध्वजारोहण, वंदे मातरम सहित आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम*

*80वीं स्वतंत्रता दिवस पर मा0 कारागार मंत्री द्वारा ध्वजारोहण, वंदे मातरम सहित आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम*

*आयुक्त कार्यालय मंे मण्डलायुक्त, कलेक्ट्रेट मंे जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा ध्वजारोहण, वंदे मातरम गायन*

आजमगढ़ 14 अगस्त, 2026/
80वीं स्वतंत्रता दिवस पूरे जनपद में हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। जनपदीय कार्यक्रम हरिऔध कला केन्द्र मंे मा0 कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण पश्चात उनकी अध्यक्षता में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

मण्डलायुक्त विवेक द्वारा मण्डलायुक्त कार्यालय, डीआईजी सुनील कुमार सिंह द्वारा कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक में ध्वजारोहण कर वंदे मातरम गायन के साथ ही स्वाधीनता के भाव व मूल्यों को जनमानस में प्रचारित किया जायेगा।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर पर ध्वजारोहण किया जायेगा। तत्पश्चात संगोष्ठी के माध्यम से स्वाधीनता संग्राम की समरवेदी में प्राणों की आहूति देने वाले अमर सेनानियों, जन नायकों को नमन करते हुए देशभक्ति पर उनके आदर्शों व मूल्यों को रेखांकित किया जायेगा।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल द्वारा विकास भवन व समस्त कार्यालयाध्यक्षों द्वारा अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जायेगा। साथ ही वंदे मातरम गायन सहित स्वाधीनता संग्राम, आजादी की कहानी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को गरिमा व उत्सव के साथ मनाया जायेगा।