*TV 20 NEWS || AZAMGARH : प्लान बनाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कराने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़*

*🔹 प्लान बनाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कराने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 बाइक से पहुंचकर घर पर की थी फायरिंग, घटना का वीडियो मोबाइल में मिला*

*घटना का विवरण:*
दिनांक 20.08.2026 को समय करीब 10:45 बजे ग्राम नैपुरा में वादी अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार 03 व्यक्ति मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली जमीन से टकराई और खोखा मौके पर गिर गया। परिजनों के दौड़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 136/2026 पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण:*
दिनांक 21.08.2026 को थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त मनीष यादव उर्फ हंटर उर्फ गोलू एवं विशाल यादव को सोफीपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विशाल के कब्जे से 01 POCO एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें घटना के समय फायरिंग का वीडियो मिला। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा प्लान बनाकर फायरिंग कराने की बात सामने आई। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. मनीष यादव उर्फ हंटर उर्फ गोलू, निवासी असनी, थाना निजामाबाद।
2. विशाल यादव, निवासी देवदत्तपट्टी (सोफीपुर), थाना निजामाबाद।
*बरामदगी:* 01 POCO एंड्राइड मोबाइल फोन।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी, का0 मिथिलेश साह, का0 सत्यम सिंह, का0 ताहिर अली एवं का0 हरिभजन, थाना तहबरपुर।