*TV 20 NEWS || AZAMGARH : दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई*
*प्रेस नोट, दिनांक 24.08.2026*
*थाना–कोतवाली, जनपद–आजमगढ़*
*🔹 दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई*
*🔹 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजवाकर कराई गई उद्घोषणा*
*पूर्व की घटना/इतिहास–* थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 348/2026, धारा 70(1)/123/61(2)/352/351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त 1. आशीष पुत्र अशोक कुमार निवासी सरफुद्दीनपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ एवं 2. सचिन कुमार पुत्र झीनकराम निवासी हाफिजपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
➡️ अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उनके घर एवं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, लेकिन अभियुक्तगण न तो गिरफ्तार हो सके और न ही उनके द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।
*कार्यवाही–* उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत *माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ द्वारा दिनांक 20.08.2026 को पारित आदेश* के अनुपालन में दोनों वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध *धारा 84 बीएनएसएस* के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। नियमानुसार अभियुक्तगण के घर के मुख्य द्वार पर उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा किया गया, डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा कराई गई तथा कार्रवाई के दौरान उपस्थित गवाहों के हस्ताक्षर कराए गए।
*घटना का विवरण–* अभियुक्तगण आशीष एवं सचिन कुमार द्वारा एक युवती को दवा सुंघाकर उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने के संबंध में थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण उक्त अभियोग में वांछित हैं तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं।
➡️ *आजमगढ़ पुलिस द्वारा आपराधिक कृत्यों में संलिप्त एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कानून के तहत प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।*






