*TV 20 NEWS || AZAMGARH :डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड के ₹20,000/- पीड़ित को वापस कराए गए*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 24.08.2026*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*
*🔹 डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड के ₹20,000/- पीड़ित को वापस कराए गए*
*🔹 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से कराई गई धनराशि वापस*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 29.05.2026 को आवेदक रामनरायन सोनकर निवासी मुईयामकदुमपुर हुसामपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर फ्रॉड किया गया। साइबर ठगों द्वारा आवेदक के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से कुल ₹20,000/- की धनराशि साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाल ली गई। आवेदक द्वारा तत्काल दिनांक 29.05.2026 को साइबर क्राइम हेल्पलाइन/NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को India Post Payments Bank के संबंधित खाते में होल्ड कराया गया। इसके उपरान्त प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना निजामाबाद की साइबर टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से साइबर फ्रॉड की सम्पूर्ण धनराशि *₹20,000/- आवेदक के खाते में वापस कराई गई।*
*धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।*
*साइबर टीम थाना निजामाबाद-* उ0नि0 दिलीप आनन्द, का0 राकेश यादव,का0 संदेश सिंह, म0आ0 रेनू देवी
*आजमगढ़ पुलिस की अपील-* किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन कॉल, वीडियो कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें। पुलिस अथवा कोई सरकारी एजेंसी फोन पर डिजिटल अरेस्ट कर पैसे जमा कराने के लिए नहीं कहती। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।






