*TV 20 NEWS || AZAMGARH : नकल माफिया/सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक–25.08.2026*
*थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़*

*🔹 नकल माफिया/सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 सरकारी नौकरी प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का आरोप*

 

*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-*
दिनांक 30.10.2025 को गांधी इण्टर कॉलेज कूबा, आजमगढ़ में डी0एल0एल0 तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान अनुक्रमांक 7090142259 पर हवलदार यादव के स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी मोनू यादव परीक्षा देते हुए पाया गया। चेकिंग के दौरान फर्जी परीक्षार्थी आधार कार्ड दिखाने से पहले विद्यालय की बाउंड्री फांदकर भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा पकड़ लिया गया। इस संबंध में थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0-107/2025 उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में दिनांक 25.08.2026 को विवेचना के दौरान अभियुक्त हवलदार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम भेडियाधर, थाना चिरईयाकोट, जनपद मऊ, उम्र करीब 28 वर्ष को पूछताछ के उपरान्त समय करीब 11:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
*अपराध का तरीका-* सरकारी नौकरी प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाना।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-107/2025 धारा 338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस व 3/6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
हवलदार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम भेडियाधर, थाना चिरईयाकोट, जनपद मऊ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 अमित कुमार पाल, रि0का0 पंकज यादव, थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।