*TV 20 NEWS || AZAMGARH : किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वांछित अभियुक्त की रूपयनपुर नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी*
*प्रेस नोट, दिनांक–25.08.2026*
*थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़*
*🔹 किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 वांछित अभियुक्त की रूपयनपुर नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी*
*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-*
थाना महराजगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-252/2025 में अभियुक्त अंकित निषाद पुत्र शिजोर निषाद, निवासी मोलनापुर (बढ़नपुर), थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसके साथ अवैध संबंध बनाने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 65(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन* में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25.08.2026 को उ0नि0 ओमकार तिवारी मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त अंकित निषाद पुत्र शिजोर निषाद, उम्र करीब 23 वर्ष को रूपयनपुर नहर पुलिया के पास से समय करीब 11:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-252/2025 धारा 115(2)/351(3)/137(2)/87/65(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अंकित निषाद पुत्र शिजोर निषाद, निवासी मोलनापुर (बढ़नपुर), थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष श्री जयप्रकाश, उ0नि0 ओमकार तिवारी, का0 दिनेश कुमार, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।






