*TV 20 NEWS || AZAMGARH :गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए ₹9,600 साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर की तत्परता से आवेदक को वापस कराए गए*
*प्रेस नोट, दिनांक–31.08.2026*
*थाना–फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए ₹9,600 साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर की तत्परता से आवेदक को वापस कराए गए।*
*🔹 साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय कर पूरी धनराशि वापस कराई गई।*
*➡️ घटना का विवरण:* शिकायतकर्ता सिकन्दर सोनकर द्वारा दिनांक 02.08.2026 को फोन-पे के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर करते समय गलती से ₹9,600 किसी अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में भेज दिए गए थे। शिकायतकर्ता द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या 33108260201432 है।
*➡️ पुलिस की कार्रवाई:* साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया तथा गलती से ट्रांसफर हुई ₹9,600 की पूरी धनराशि शिकायतकर्ता सिकन्दर सोनकर के खाते में वापस कराई गई।
*👮 साइबर पुलिस टीम:*
उ0नि0 दयानन्द एवं म0का0 पूजा पाण्डेय।






