कोरोना से जूझ रहे शकील ग़ाज़ीपुरी का इंतिकाल 

प्रयागराज। नगर के कसारी-मसारी निवासी बुजुर्ग शायर शकील ग़ाज़ीपुरी का बुधवार की दोपहर करीब एक बजे इंतिकाल हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे, उन्हें हृदय रोग भी था, जिसकी वजह से हार्ट लाइन में उनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।
एक सितंबर 1948 को ग़ाज़ीपुर जिले के वाजिदपुर में जन्में शकील ग़ाज़ीपुरी माध्यमिक परिषद विभाग में कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी दो पुस्तकें ‘लम्हे-लम्हे ख़्वाब के’ और ‘अभिलाषा’ प्रकाशित हुई हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन से भी उनकी ग़ज़लें समय-समय पर प्रकाशित होती रही हैं। उन्हें ‘शान-ए-इलाहाबाद सम्मान’, ‘प्रयाग गौरव सम्मान’, ‘प्रयाग पुष्पम् सम्मान’ और ‘सरदार अली जाफरी एवार्ड’ प्रदान किए गए थे।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot