*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना–अहरौला, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक 03.09.2026*
*थाना–अहरौला, जनपद–आजमगढ़*

*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 02.09.2026 को वादी द्वारा थाना अहरौला पर सूचना दी गयी कि अभियुक्त सुन्दन पुत्र धर्मेन्द्र, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी डाही, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया है। जिसके संबंंध में थाना अहरौला पर *मु0अ0सं0 303/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस* बनाम अभियुक्त *सुन्दन पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी डाही, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़* के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*
आज दिनांक *03.09.2026* को *उ0नि0 उमेश चन्द मय हमराह का0 पवनेश प्रताप सिंह व का0 अजीत कुमार यादव* द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपी *सुन्दन पुत्र धर्मेन्द्र, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी डाही, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़* को *फुलवरिया बाजार तिराहे के पास से समय करीब 10:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।* आरोपी के विरुद्ध अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार आरोपी का विवरणः-*
1. *सुन्दन पुत्र धर्मेन्द्र, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी डाही, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।*

*पंजीकृत अभियोगः-*
1. *मु0अ0सं0 303/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।*

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 उमेश चन्द, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
2. का0 पवनेश प्रताप सिंह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
3. का0 अजीत कुमार यादव, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।