*प्रेस नोट*
*जनपद–आजमगढ़ | दिनांक–05.09.2026*
*🔹 साइबर फ्रॉड पीड़ितों को राहत, ₹22,201/- वापस कराए*
*🔹 रौनापार व कोतवाली पुलिस की त्वरित साइबर कार्रवाई*
*आजमगढ़।* साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार एवं थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइबर फ्रॉड पीड़ितों की कुल ₹22,201/- धनराशि वापस कराई गई।
➡️थाना रौनापार क्षेत्र के आवेदक लखेदु राम के खाते से हुए ₹25,001/- के साइबर फ्रॉड में ₹13,000/- होल्ड कराए गए, जिसमें से ₹3,000/- वापस करा दिए गए हैं। शेष ₹10,000/- की वापसी की कार्रवाई प्रचलित है।
➡️वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र की आवेदिका उर्मिला सिंह से हुए ₹19,201/- के साइबर फ्रॉड में साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी ₹19,201/- धनराशि वापस करा दी गई।
*जनपद पुलिस ने अपील की है कि साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।*






