TV20 NEWS ||AZAMGARH : दिनांक – 07.09.2026 मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता की सशक्त पहल

🚨 मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता की सशक्त पहल

🚨 थाना देवगांव पुलिस ने नूरजहां गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं एवं उनके परिजनों को किया जागरूक

“नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान।”

➡️ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

👉 इसी क्रम में थाना देवगांव पुलिस द्वारा नूरजहां गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं एवं उनके परिवारजनों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

🔷 कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला उत्पीड़न के विरुद्ध कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा के उपाय एवं महिला हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP/बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया।

➡️ पुलिस टीम द्वारा छात्राओं एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

📞 112 – आपातकालीन सेवा
📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

➡️*आजमगढ़ पुलिस — महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध।*