TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना–देवगांव, जनपद–आजमगढ़ साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹88,998/- की पूरी धनराशि आजमगढ़ पुलिस ने करायी वापस

साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹88,998/- की पूरी धनराशि आजमगढ़ पुलिस ने करायी वापस

UPI के माध्यम से हुई साइबर ठगी की शिकायत पर तत्काल NCRP पोर्टल पर कार्रवाई कर धनराशि होल्ड करायी गयी, कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी रकम

घटना का विवरण–
आवेदक इनामुल हसन पुत्र गनीम जफर निवासी टिकरगाढ़, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 26.11.2025 को UPI के माध्यम से ₹88,998/- का साइबर फ्रॉड हुआ था। साइबर फ्रॉड की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी।

शिकायत के आधार पर थाना देवगांव की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल के माध्यम से साइबर फ्रॉड की धनराशि ₹88,998/- को Payments Bank के खाता में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना देवगांव की साइबर टीम द्वारा ₹88,998/- की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गयी।

धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा आजमगढ़ पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी साइबर कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

साइबर टीम थाना देवगांव– थानाध्यक्ष देवगांव सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 पंकज कुमार सिंह,का0 विपिन यादव, रि0का0 प्रवीण कुशवाहा थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ ।