TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना- फूलपुर, जनपद आजमगढ़ दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए ₹25,000 साइबर हेल्पडेस्क ने कराए वापस
दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए ₹25,000 साइबर हेल्पडेस्क ने कराए वापस
शिकायतकर्ता शशिकला यादव पत्नी वर्णित यादव, निवासी रसुलपुर जोखू, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई कि रिश्तेदार को पैसा भेजते समय गलती से ₹25,000/- दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। जिस खाते में धनराशि गई थी, उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा पैसा वापस करने से मना कर दिया गया।
जिसके सम्बन्ध में प्रार्थनी द्वारा दर्ज कराये गये शिकायत की जाँच साइबर हेल्पडेस्क फूलपुर द्वारा करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा यूनियन बैंक के नोडल अधिकारी/शाखा प्रबन्धक से दूरभाष एवं ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर गलती से ट्रांसफर हुई ₹25,000/- की सम्पूर्ण धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई।
साइबर हेल्पडेस्क फूलपुर टीम- उ0नि0 दयानन्द, म0का0 पूजा पाण्डेय थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।






