TV20 NEWS ||AZAMGARH :SJPU एवं थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न

SJPU एवं थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न

🔴 बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय से जुड़े प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई के दिए गए निर्देश

आज दिनांक 08.09.2026 को समय 13:00 बजे पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी./SJPU की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न हुई।

➡️गोष्ठी में चिकित्सा, श्रम विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, अभियोजन, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, जीआरपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण, समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, ए.एच.टी./SJPU के कर्मचारी तथा एनजीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

➡️बैठक में बाल कल्याण अधिकार, आयु निर्धारण, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 से संबंधित विषयों एवं विवेचना में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील, प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आजमगढ़ पुलिस बालकों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है।