*TV 20 NEWS || AZAMGARH : सपा यूथ ब्रिगेड की बैठक में भाजपा सरकार पर बरसे हवलदार यादव, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र*
प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर दिनांक-12.09 2026 को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक और नवनियुक्त पदाधिकारी का मनोनयन देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भा.ज.पा. सरकार में घोर भ्रष्टाचार,बेईमानी, थानों तहसीलों व अन्य विभागों में अधिकारियों के द्वारा जनता की खुली लूट हो गई है।
मुख्यमंत्री के सजातीय गुंडों व अपराधियों द्वारा पिछड़ों, दलितों, मुसलमानों की हत्याएं सरेआम हो रहे हैं दिनांक- 10 सितंबर 2026 को जनपद- गोंडा में विनोद साहनी (निषाद) की हत्या योगी सरकार के संरक्षित गुंडों के द्वारा इस कारण कर दी गई उन्होंने सोशल मीडिया पर महंत राजू दास का जवाब दे दिया था।
इस तरह पूरे प्रदेश में एक जाति विशेष के लोग हत्याएं, जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। थानों,तहसीलों व अन्य विभागों में अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा बिना पैसे का सही काम नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री झूठ पर झूठ बोलते रहते हैं।
महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है भा.ज.पा. सरकार में आर.एस.एस. के लोग मनमाने ढंग से नियुक्तियां कर ली जा रही है। आरक्षण का पालन नहीं हो रहा है। फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजन को बताएं।
भा.ज.पा. के सहयोगी पार्टियों के नेता ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल पिछड़ों के साथ विश्वास घाट कर रहे हैं अब वह केवल लोडर बन गए हैं।
इं. सुनील यादव ने कहा कि हम लोगों को भा.ज.पा. के तिकड़म से सतर्क रहना होगा सोशल मीडिया पर कोई ऐसी बात न लिखी जाएं जिससे भा.ज.पा. के लोग बतंगड़ बनाकर पेश करें भा.ज.पा. के लोग पी.डी.ए.से घबराए हुए हैं। अनाप-शनाप की बातें सोशल मीडिया के माध्यम से भा.ज.पा. के लोग कहते हैं।
बैठक में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जोरार खान, जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव, यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी शिवम गौड़, अलमास आज़मी, जैश यादव, सुनील राजभर, सोपाल राय, आकाश सिंह, मो. शाहिद, देवानंद शर्मा,किसुन धारी निषाद, कुलदीप राजभर, राजेश विश्वकर्मा, आकाश सिंह,राजेश सिंह पटेल को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दुर्गेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सूरज राजभर, महिला सभा की जिला अध्यक्ष बबीता चौहान।
बाबा साहब वाहिनी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम ने अपने संगठन के साथ मासिक बैठक किया।
सुषमा चौहान, द्रौपदी पांडेय,सुनीता उपाध्याय, प्रदीप यादव,शिव गोविंद यादव, शबनम खातून, इं. अभिषेक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।






