*प्रेस-नोट, दिनांक–13.09.2026*
*थाना–फूलपुर, जनपद–आजमगढ़*
*🔴 मकान व किराना दुकान में जबरन घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व चोरी करने वाली 06 अभियुक्ताएं गिरफ्तार*
*🔴 महिला को बंधक बनाकर मारपीट तथा मकान-दुकान का सामान चोरी करने का आरोप*
*🔴 अभियुक्ताओं की निशानदेही पर चोरी किये गये 75 अदद सामान बरामद*
*घटना का विवरण–*
दिनांक 12.09.2026 को वादिनी मुकदमा, निवासी ग्राम जफरचक, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना फूलपुर पर तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण द्वारा एकराय होकर लाठी-डण्डा, रॉड, हथौड़ा, ड्रिल मशीन आदि से लैस होकर उनकी बहन के मकान व किराना दुकान में जबरन घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ एवं चोरी की गयी तथा उन्हें कमरे में बंधक बना दिया गया।
तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 280/2026 धारा 3(5), 110, 115(2), 352, 119(1), 127(2), 331(5), 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 317(2) एवं 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता सुषमा प्रजापति एवं अंजनी मालिन को ब्लॉक फूलपुर से तथा सुनीता, शान्ति देनी, इन्द्रावती एवं माधुरी मौर्या को जगदीशपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ताओं की निशानदेही पर चोरी किये गये किराना दुकान एवं मकान के 75 अदद सामान बरामद किये गये। सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*आपराधिक इतिहास–*
अभियुक्ता सुषमा प्रजापति के विरुद्ध थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 280/2026 एवं मु0अ0सं0 208/2026 पंजीकृत हैं। अन्य अभियुक्ताओं का कोई अन्य आपराधिक इतिहास उपलब्ध नहीं कराया गया है।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–*
उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 कमालुद्दीन, म0उ0नि0 रानी साहू, हे0का0 राजीव यादव, का0 शुभम सिंह, का0 अमित कुमार यादव, का0 राकेश कुमार सिंह, म0का0 अंशु गुप्ता, म0का0 अमृता सिंह, म0का0 पूनम देवी, म0का0 आंचल एवं म0का0 खुशबू यादव, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।






