*TV 20 NEWS ||चन्दौली: स्वाट, सर्विलांस टीम व थाना कन्दवा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 12 चक्का ट्रक से 1354.8 लीटर अवैध अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर बरामद*

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनाँक: 14.09.2026*

*▶️स्वाट, सर्विलांस टीम व थाना कन्दवा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 12 चक्का ट्रक से 1354.8 लीटर अवैध अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर बरामद।*

*▶️अवैध शराब की बरामदगी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

*▶️ट्रक के डाले में विशेष चैम्बर बनाकर किया जा रहा था अवैध शराब तस्करी का खेल।*

*▶️बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपयें।*

*पुलिस कार्यवाही-*
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी स्वाट टीम निरी0 राम जनम यादव, प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 आशीष मिश्रा व थानाध्यक्ष कन्दवा विनोद कुमार अंचल के कुशल नेतृत्व में स्वाट, सर्विलांस टीम व थाना कन्दवा पुलिस द्वारा दिनाँक 14.09.2026 को समय करीब 02:18 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना कन्दवा के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कन्दवा की तरफ से आने वाले वाहनों की कतार में से एक 12 चक्का ट्रक (संख्या UP60BT9648) का चालक गाड़ियों की कतार से हटकर ट्रक यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास करने लगा। चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर ट्रक मय चालक को पकड़ लिया गया।

▪️गिरफ्तार किये गए चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिंकू चौहान पुत्र कदम चौहान निवासी ग्राम हिनौता, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर बताया। ट्रक के डाले की जांच करने पर ट्रक के डाले में लोहे के चादर का विशेष चैम्बर बनाकर छिपाकर रखी गई कुल 147 पेटी (1354.8 लीटर) अवैध अंग्रेजी, देशी शराब तथा बीयर बरामद की गई।

▪️वाहन (ट्रक संख्या UP60BT9648) का ई-चालान ऐप से जांच करने पर पंजीकृत चेसिस व इंजन नंबर भौतिक सत्यापन से मेल खाया। वाहन स्वामी हरिशंकर यादव पुत्र दीपन यादव निवासी डुमरी, थाना फेफना, जनपद बलिया पाया गया। ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कन्दवा पर मु०अ०सं०-77/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पूछताछ विवरण-*
गिरफ्तार किये गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि बिहार राज्य में शराबबंदी होने के कारण वह ट्रक मालिक व अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान के सेल्समैन के सहयोग से कन्दवा क्षेत्र की शराब दुकानों से शराब खरीदकर ट्रक के डाले में लोहे की चादर के नीचे चैम्बर बनाकर छिपाकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचता है। इससे होने वाले लाभ को वे आपस में बांट लेते हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
रिंकू चौहान पुत्र कदम चौहान, निवासी: ग्राम हिनौता, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), उम्र करीब 38 वर्ष। (वाहन चालक)

*पंजीकृत अभियोग-*
मु०अ०सं०-77/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली।

*बरामदगी विवरण-*
*कुल अवैध शराब/बीयर: 147 पेटी (कुल मात्रा 1354.8 लीटर) ( अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपयें।)*
ब्लेण्डर प्राइड (अंग्रेजी शराब): 01 पेटी (12 बोतल, प्रत्येक 750 ML – कुल 9 लीटर)
8 पीएम (अंग्रेजी शराब): 45 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 पाउच, 180 ML – कुल 388.8 लीटर)
किंगफिशर एक्सट्रा स्पेशल स्ट्रांग (बीयर): 16 पेटी (प्रत्येक पेटी में 24 केन, 500 ML – कुल 192 लीटर)
ब्ल्यू लाईम (देशी शराब मसाला): 85 पेटी (प्रत्येक पेटी में 45 पाउच, 200 ML – कुल 765 लीटर)
12 चक्का 01 ट्रक (पंजीकरण संख्या: UP60BT9648)
नकद: ₹1,000/- तथा 01 की-पैड मोबाइल फोन (नोकिया)

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
विनोद कुमार अंचल थानाध्यक्ष, थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली
उ0नि0 कमलेश कुमार थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली
का0 शिवकुमार यादव थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली
का0 नायब यादव थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली
का0 संगमलाल थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली
हे0का0 चालक जयप्रकाश यादव थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली

*स्वाट व सर्विलांस टीम-*
नि0 रामजनम यादव
उ0नि0 आशीष मिश्रा
हे0का0 अरविंद भारद्वाज
हे0का0 आनंद सिंह
हे0का0 राणा प्रताप सिंह
हे0का0 रामानंद यादव
हे0का0 आशुतोष सिंह
हे0का0 सतीश पटेल
हे0का0 आदित्य पाण्डेय
हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव
हे0का0 मन्टू सिंह
का0 अजीत कुमार सिंह
का0 अमित सिंह
का0 महेश यादव
का0 गणेश तिवारी
का0 मनीष कुमार
का0 मनोज यादव
का0 संदीप कुमार