*TV 20 NEWS || आज मिर्ज़ापुर में मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा पत्रकार बंधुओं से की गई वार्ता के मुख्य अंश*

*आज मिर्ज़ापुर में मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा पत्रकार बंधुओं से की गई वार्ता के मुख्य अंश :-*

– इस बार मुझे थोड़ा अंतराल के बाद माँ विन्ध्यवासिनी जी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है माँ के चरणों में अपना शीश झुका करके आशीर्वाद माँगा है की प्रदेश की जनता की सेवा का दायित्व मिला है उसका योग्य ढंग से निर्वाह कर सकूँ ।

– मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे 2014 से लेकर के 2024 तक देश और प्रदेश में माँ की कृपा रही उसी प्रकार से 2027 में तीसरी बार भी माँ के आशीवाद से उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर बनेगी और देश के विकास के साथ-साथ विकास स्थापित रहेगा।

– मैं पूरे भरोसे और विश्वास से कह सकता हूँ कि जिस प्रकार से डबल इंजन की सरकार ने समाज के सभी वर्गों की सेवा में बिना कोई भेदभाव किए, सभी गरीब कल्याण की, किसान कल्याण की, महिला सशक्तिकरण की, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की, गरीबों के उत्थान की योजनाएं बिना भेदभाव के जैसे हम लोगों ने सब तक पहुँचाया है, उसी प्रकार से सभी लोगों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी और हमारे गठबंधन को प्राप्त होगा, ऐसा विश्वास है।

– केशव प्रसाद मौर्य: कहीं भी कोई दुखद दुर्घटना हुई है, तो उसकी जांच करके जो उसके दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो ठेकेदार गड़बड़ करेगा वो भविष्य में ठेकेदारी नही पायेगा और दोषी होने पर कार्रवाई होना तय है।

– केशव प्रसाद मौर्य: “वर्षा अच्छी हुई है, इससे किसानों में खुशहाली है। कुछ क्षेत्रों में नुकसान भी हुआ है, उसका सर्वे कराया जा रहा है और उनका मुआवजा दिया जाएगा। नशामुक्ति अभियान चलाने जा रहे हैं.

– श्री अखिलेश यादव जी के बारे में यही कहूंगा— सूप बोले तो बोले, छलनी ना बोले! उनके कार्यकाल में पूरा उत्तर प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया था, सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई थीं, बिजली आती नहीं थी, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और वह मुख्यमंत्री थे आज इस प्रकार की बयानबाजी करते हैं तो यही लगता है कि श्री अखिलेश यादव बयानवीर हो गए हैं।

– केशव प्रसाद मौर्य: “समाजवादी पार्टी के मुखिया श्री अखिलेश यादव जी का जो PDA है, वो फर्जी है। वो पिछड़ों और दलितों के साथ पूरी तरह से धोखेबाजी है। उनकी धोखेबाजी का जवाब जनता ने एक बार नहीं, अनेक बार दिया है। 2027 में ऐसा जवाब देंगे कि समाजवादी पार्टी वाले सैफई में नजर आएंगे।”