*TV 20 NEWS || AZAMGARH:दहेज में मोटरसाइकिल, सोने की चेन एवं ₹05 लाख की अतिरिक्त मांग से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई*
*प्रेस-नोट, दिनांक–14.09.2026*
*थाना–अतरौलिया, जनपद–आजमगढ़*
*🔴 थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा विभिन्न अभियोगों में वांछित कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔴 दहेज हत्या के 02 मामलों में पति व ससुर समेत 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔴 दहेज में मोटरसाइकिल, सोने की चेन एवं ₹05 लाख की अतिरिक्त मांग से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई*
*🔴 किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔴 छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का विवरण–*
थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी।
*दिनांक 02.03.2026 को वादिनी श्रीमती रंजना प्रजापति* द्वारा अपनी ननद अंजली प्रजापति को दहेज में मोटरसाइकिल एवं सोने की चेन की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा ससुरालीजनों द्वारा उसकी हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 80/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कराया गया था।
इसी प्रकार *दिनांक 07.02.2026 को वादी श्री संतोष सिंह* द्वारा अपनी पुत्री अंकिता सिंह से दहेज में ₹05 लाख की मांग करने, प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कराया गया था।
*दिनांक 19.07.2026 को वादिनी श्रीमती मंता* द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त रजत द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 285/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
इसके अतिरिक्त *दिनांक 09.08.2026 को वादिनी* द्वारा उसके साथ छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने तथा उसकी माता के साथ मारपीट करने के प्रयास के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 312/2026 धारा 74, 131, 115(2), 351(3) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान धारा 118(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 14.09.2026 को *उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार* मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 80/2026 में वांछित *अभियुक्त राजधारी उर्फ दिलीप पुत्र हरिलाल,* उम्र 32 वर्ष को गजेन्धरपट्टी भेदौरा स्थित उसके घर के सामने से समय 09.35 बजे गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में *उ0नि0 विश्राम गुप्ता* मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 50/2026 में वांछित *अभियुक्तगण आनन्द प्रकाश सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष एवं दान बहादुर सिंह पुत्र स्व0 रामउदय सिंह, उम्र करीब 53 वर्ष* को ग्राम लोहरा स्थित उनके घर से समय 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
*उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय* मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 285/2026 में वांछित *अभियुक्त रजत पुत्र सूर्यकांत उर्फ सूरज,* उम्र 22 वर्ष को रानीपुर तिराहे से समय 09.25 बजे गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 13.09.2026 को *उ0नि0 अखिलेश सिंह* मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 312/2026 में वांछित *अभियुक्त शैलेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह,* उम्र 38 वर्ष को उसके अस्थायी निवास प्रताप नगर कॉलोनी, हीरापट्टी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ से समय 20.55 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया।
इस प्रकार थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा उक्त चार अभियोगों में वांछित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–*
1. राजधारी उर्फ दिलीप पुत्र हरिलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी गजेन्धरपट्टी भेदौरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
2. आनन्द प्रकाश सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम लोहरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
3. दान बहादुर सिंह पुत्र स्व0 रामउदय सिंह, उम्र करीब 53 वर्ष, निवासी ग्राम लोहरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
4. रजत पुत्र सूर्यकांत उर्फ सूरज, उम्र 22 वर्ष, निवासी भीलमपुर छपरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
5. शैलेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी सिहोरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग–*
1. मु0अ0सं0 80/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 50/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 285/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 312/2026 धारा 74, 131, 115(2), 351(3), 118(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, का0 विवेक यादव, का0 राजेश कुमार मौर्या।
उ0नि0 विश्राम गुप्ता, का0 चन्द्रभूषण उपाध्याय, का0 सरवन कुमार, का0 अमित तिवारी।
उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय, का0 अजीत कुमार, का0 सूरज शर्मा।
उ0नि0 अखिलेश सिंह, उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय, का0 महेन्द्र कुमार, म0का0 महेन्द्र कुमार, थाना अतरौलिया आजमगढ़






