*TV 20 NEWS || AZAMGARH:गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000/- की इनामिया अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–14.09.2026*
*थाना–गम्भीरपुर, जनपद–आजमगढ़*

*🔴 गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000/- की इनामिया अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार*
*🔴 पूजा-पाठ के बहाने घर में प्रवेश कर आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह की सदस्य को थाना गम्भीरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*🔴 अभियुक्ता के विरुद्ध आजमगढ़ एवं जौनपुर जनपद में ठगी/चोरी से सम्बन्धित कुल 05 अभियोग पंजीकृत*

*घटना का विवरण–*
दिनांक 28.08.2025 को थाना गम्भीरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरायपलटू की वादिनी के घर में पूजा-पाठ करने के बहाने तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा प्रवेश कर आभूषण आदि लेकर ठगी करने की घटना कारित की गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में दिनांक 12.09.2025 को थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-272/2025 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्ताओं की पहचान होने पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी तथा आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया।

विवेचना में प्रकाश में आया कि अभियुक्ता ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर निवासी है तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के उद्देश्य से अपराध कारित करती थी। अभियुक्ताओं के विरुद्ध गैंगचार्ट अनुमोदित होने के उपरान्त थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-45/2026 धारा 2(b)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
अभियुक्ता उक्त गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रही थी। अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा दिनांक 07.09.2026 को ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। दिनांक 14.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम द्वारा समय करीब 12:10 बजे आजमगढ़-मोहम्मदपुर दयालपुर मोड़ से अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*अभियुक्ता का विवरण–*
अभियुक्ता – ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग–*
1. मु0अ0सं0-45/2026 धारा 2(b)(I)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम, 1986, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0-272/2025 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0-04/2025 धारा 316(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0-211/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
5. मु0अ0सं0-42/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर।
*इनाम की घोषणा–*
अभियुक्ता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा दिनांक 07.09.2026 को ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 सन्नी पाण्डेय, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
3. म0का0 अनामिका मिश्रा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
4. का0 दुर्गेश राय, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
5. म0का0 स्वाती जायसवाल, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।