*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी अभिषेक को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–14.09.2026*
*थाना–तरवां, जनपद–आजमगढ़*

*🔴 सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी अभिषेक को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।*

➡️आज दिनांक 14.09.2026 को थाना तरवां पुलिस द्वारा ग्राम ऐरा कला निवासी अभिषेक कुमार पुत्र विनोद राम, उम्र करीब 22 वर्ष को सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस हिरासत में लिया गया।

➡️पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बावजूद आरोपी के उत्तेजित होकर विवाद करने पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।