*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मुहम्मदपुर एवं तहबरपुर के निकट हुई दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जाँच हेतु नोडल अधिकारी नामित*
*मुहम्मदपुर एवं तहबरपुर के निकट हुई दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जाँच हेतु नोडल अधिकारी नामित*
*ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी निजामाबाद के न्यायालय/कार्यालय में 26 सितम्बर तक उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं साक्ष्य*
आजमगढ़ 15 सितम्बर 2026//
दिनांक 19 फरवरी 2009 को वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर संचालित वाहन संख्या यू०पी०-50एफ/2353 से आजमगढ़ मुहम्मदपुर के निकट लगभग 12:30 बजे एक साईकिल सवार के अचानक बस से टकरा जाने के कारण साईकिल सवार की मृत्यु हो जाने के कारण घटना की जाँच जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट, निजामाबाद, आजमगढ़ को जाँच अधिकारी के रूप में नामित किया गया है, जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी निजामाबाद अयान जैन द्वारा प्रकरण की जाँच की जा रही है।
इसी प्रकार 21 मई 2024 को थाना तहबरपुर, आजमगढ़ के निकट लगभग 03:00 बजे निगम बस, आजमगढ़ क्षेत्र, आजमगढ़ डिपो वाहन संख्या-यू०पी०-78 एस०टी० 4330 से टक्कर होने के कारण बृजेश सिंह (होमगार्ड जवान) पुत्र स्व० शिवसहाय सिंह निवासी ग्रांम ऐराकला थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ की मृत्यु हो जाने के कारण घटना की जाँच जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट, निजामाबाद को मजिस्ट्रीयल जाँच अधिकारी नामित किया गया है।
उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कुछ कहना/कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना है तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी निजामाबाद के न्यायालय/कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में दिनांक 26 सितम्बर 2026 की सायं 05:00 बजे तक उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है।






