*TV 20 NEWS || AZAMGARH:राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के जन्मदिन पर कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान*
संशोधित
*राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के जन्मदिन पर कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान*
आजमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव जी के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को आजमगढ़ में सेवा एवं सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। उनके जन्मदिन को यादगार बनाते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 11 युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का आयोजन कुसुम चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, करतालपुर बाईपास, आजमगढ़ में किया गया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
रक्तदान करने वालों में मयंक श्रीवास्तव, पल्लव श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, चंदन वर्मा , विष्णु श्रीवास्तव,शुभांक श्रीवास्तव,सौरभ श्रीवास्तव , विजय श्रीवास्तव,चंदन श्रीवास्तव,अनुपम श्रीवास्तव रक्तदान करने वालों में शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि “रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर रक्तदान के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा का संकल्प लेना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।”
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि कायस्थ महासभा सामाजिक सेवा, सहयोग और मानव कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जन्मदिन पर रक्तदान का यह प्रयास समाज में सेवा और संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश देने वाला रहा।






