*TV 20 NEWS || AZAMGARH: मा० उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 16 सितम्बर को जनपद आजमगढ़ भ्रमण कार्यक्रम
आजमगढ़, 15 सितम्बर 2026//
प्राप्त प्रोटोकॉल के अनुसार मा० उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, केशव प्रसाद मौर्य का दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जनपद आजमगढ़ भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा० उपमुख्यमंत्री जी पूर्वाह्न 10:55 बजे हेलीपैड, लामार्टीनियर ग्राउण्ड, लखनऊ से प्रस्थान करेंगे तथा पूर्वाह्न 11:55 बजे हेलीपैड, निकट ग्राम गम्भीरपुर, तहसील निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ पहुंचेंगे।
इसके पश्चात मा० उपमुख्यमंत्री जी 12:05 बजे ग्राम एवं पोस्ट गम्भीरपुर, तहसील निजामाबाद स्थित अवधेश कुमार मौर्य के आवास पर पहुंचेंगे। यहां से वे जनपद में संचालित विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करेंगे।
तत्पश्चात मा० उपमुख्यमंत्री जी 12:40 बजे ग्राम गम्भीरपुर से प्रस्थान कर 13:00 बजे ग्राम जिवली, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ स्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोरखपुर विनोद राय के आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद मा० उपमुख्यमंत्री जी 13:25 बजे वहां से प्रस्थान कर 13:30 बजे ग्राम जिवली, थाना बरदह में वीरेन्द्र सरोज के घर के सामने बने हेलीपेड पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात् मा० उपमुख्यमंत्री जी 13:35 बजे जनपद आजमगढ़ से रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।






