*TV 20 NEWS || AZAMGARH:उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, कार्यकर्ताओं से ‘आशीर्वाद का दीया ’ कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आह्वान*

प्रेस विज्ञप्ति

• *उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना*

• *कार्यकर्ताओं से ‘आशीर्वाद का दीया ’ कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आह्वान*

*मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी*

*आजमगढ़। लखनऊ दिनांक 16.09.2026,* उत्तर प्रदेश के मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज प्रोफेसर श्री अवधेश कुमार मौर्य जी के पिता स्वर्गीय श्री राम समुझ मौर्य जी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की।

साथ ही मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश भाजपा, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय जी की पूजनीय माताजी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें सांत्वना दी।

इसके उपरांत दयालपुर मोड़ एवं भीरा बाजार चौराहा पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा मा0 उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 17 सितंबर को सायंकाल 7 बजे आयोजित होने वाले ‘दीया आशीर्वाद’ कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि *प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की जनसेवा* के इस महत्वपूर्ण अवसर को जनभागीदारी के साथ विशेष रूप से मनाया जाए।

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि *17 सितंबर को सायंकाल 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’* कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करें और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।