*TV 20 NEWS || AZAMGARH :पुरानी बोरियों से नई पहल, आरोग्य वाटिका को मिला नया स्वरूप*

पुरानी बोरियों से नई पहल, आरोग्य वाटिका को मिला नया स्वरूप

जनपद आजमगढ़ के कंपोजिट विद्यालय देवारा तुर्कचारा, विकास खंड महाराजगंज में लगभग दो वर्ष पहले बेकार बोरियों से ग्रो बैग तैयार कर उनमें औषधीय पौधे लगाए गए थे।

समय के साथ पुरानी बोरियां खराब होने पर नए ग्रो बैग मंगवाकर आरोग्य वाटिका के सभी पौधों को सावधानीपूर्वक नए बैग में रोपित किया गया।

यह पहल विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, पुनः उपयोग और औषधीय पौधों के महत्व से जोड़ते हुए व्यावहारिक शिक्षा का अवसर प्रदान करती है।

बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश विद्यालयों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और गतिविधि आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित कर रहा है।