*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में विश्वकर्मा पूजा पर निकली भव्य झांकी*

प्रकाशित
आज आजमगढ़ श्री भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव के अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर रेलवे स्टेशन रोड आजमगढ़ से श्री भगवान विश्वकर्मा की झांकी हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा समाज के लोगों ने आजमगढ़ शहर के कलेक्ट्री कचहरी रैदोपुर आदि क्षेत्रों से भ्रमण होते हुए विश्वकर्मा मंदिर रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंची कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक शिवमोहन शिल्पकार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे उन्होंने अपने वक्तव्य में समाज हित के प्रति चर्चा करते हुए श्री भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मांड के प्रथम शिल्पी हैं उनके बच्चों या उनके पुत्रों द्वारा समाज में सदैव समर्पित रहकर सुई से लेकर हवाई जहाज तक के निर्माण कार्य अपनी सहभागिता निभा रहे हैं परंतु कुछ राजनीतिक दलों द्वारा विश्वकर्मा वंश के जैसे ठठेरा कसेरा ताम्रकार बढई लोहार सोनार कुंभकार प्रजापति शिल्पी पत्थरकटट् नाई अतिपिछड़ा वर्गों गुमराह कर अपना राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस यह स्पष्ट निर्देश और आदेश है कि विश्वकर्मा वंश के लोगों को उत्तर प्रदेश 2027 के विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़वाया जाएगा आजमगढ़ जनपद के सदर विधानसभा से सुनीता विश्वकर्मा को प्रत्याशी बनाया गया समाज और पिछड़ा वर्ग में खुशी का माहौल हर्षोल्लाह कायम हो गया है भगवान विश्वकर्मा का सर्वप्रथम पूजा अर्चना करते हुए उनके चरणों में अपना पुष्प फूल अर्पित करते हुए भगवान विश्वकर्मा की जयकारों के साथ सामाजिक ताना-बाना मजबूत करने का आवाहन किया कार्यक्रम में अनेक अतिथि गण उपस्थित रहे सभी लोगों ने विश्वकर्मा समाज के प्रति आभार प्रकट करते हुए भगवान विश्वकर्मा के प्रति आस्था व्यक्त किया एक ऐसा ही यह त्यौहार है की सभी वर्ग धर्म मजहब के लोग विश्वास और आस्था के साथ मनाते हैं!
कार्यक्रम में उपस्थित सर्वश्री :- रूपेश विश्वकर्मा, मोनू विश्वकर्मा स्टार, अरुण विश्वकर्मा, सदर प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा, मंदिर अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा छतवारा, विकास विश्वकर्मा सुमित हजारों हजार की संख्या में लोग उपस्थित रहे!

भवदीय

( शिवमोहन शिल्पकार )
प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश
कैंप कार्यालय:- कलेक्ट्री, कचहरी, नगर पालिका रोड आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
संपर्क नंबर:-9473834171
9807120370