*TV 20 NEWS || AZAMGARH : समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर दिनांक- 18 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पूर्व सांसद, स्व.बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया जी की 31वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई*
प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर दिनांक- 18 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पूर्व सांसद, स्व.बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया जी की 31वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि स्वर्गीय चौरसिया जी कुशल अधिवक्ता थे सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ थी। वह सामाजिक व राजनीतिक रूप से पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यक के लिए सामाजिक न्याय की बात करते थे सन् 1953 में सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को आरक्षण देने के लिए काका कालेलकर के नेतृत्व में आयोग गठित किया जिसके सदस्य स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया भी थे।
इन लोगों ने पूरे देश में घूम-घूम कर पिछड़ों को सामाजिक,राजनीतिक शैक्षिक जानकारी हासिल किया और सरकारी संस्थानों में आरक्षण देने का प्राविधान किया,उस समय की सरकार में उसे लागू नहीं किया। लेकिन वह दिन रात सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करते रहते थे, वे राज्यसभा में वंचितों से जुड़े मुद्दों को उठाया करते थे, उन्हें लोक अदालत की मुख्य अवधारणा के समर्थकों में याद किया जाता है।
चौरसिया जी का संदेश था कि स्वतंत्रता केवल परिवर्तन का नाम नहीं, स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ है हर व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर, शिक्षा, न्याय और अधिकारों में उचित भागीदारी मिलना,
आज उन्हें जब हम याद कर रहे हैं तो हमारा दायित्व है कि समाज में उनके संघर्ष और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं समाज में भेद-भाव कम हो, शिक्षा का अवसर मिले, और लोकतांत्रिक, संस्थाओं में वंचित वर्गों की उचित भागीदारी हो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम का संचालन छात्र सभा के जिला महासचिव गोलू यादव जिला ने किया।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी छात्र सभा में पंकज मौर्या ग्राम-पिपरहां को जिला उपाध्यक्ष और विमल यादव को जिला सचिव नामित किया गया।
कार्यक्रम में जयराम सिंह पटेल, इं. सुनील यादव,अजीत कुमार राव, बालचंद कुशवाहा,राजेश यादव, दुर्गेश यादव, पप्पू कुमार यादव, सूरज राजभर, सुभाष यादव, रवीश यादव, अरविंद यादव, राम सिंगार यादव,संतोष कुमार गौतम, आशीष यादव, कैफी आजमी,प्रदीप यादव, अनुराग यादव,वीरू यादव,आनंद यादव, हर्ष यादव,शिवम गोंड़, सुनील कुमार, ऋषभ मौर्य, विकास यादव, मैं कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में रणवीर सिंह चौहान, शिवसागर यादव,कुणाल मौर्य,बबीता चौहान, भोला यादव कवि, संतोष यादव, अखिलेश पांण्डेय, राहुल यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।






