*TV 20 NEWS || LUCKNOW: प्रिंट स्टार ऑफ 2026-टी. प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए, केशव प्रसाद मौर्य*
प्रेस विज्ञप्ति
• *”प्रिंट स्टार ऑफ 2026-टी. प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए, केशव प्रसाद मौर्य*
• *श्री मौर्य जी ने मेधावी छात्र व छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए*
• *मुद्रण एवं पैकेजिंग क्षेत्र में नवाचार, कौशल और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की आवश्यकता : उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य*
• *पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ पैकेजिंग विकसित करने की दिशा में आगे बढ़े युवा : उप मुख्यमंत्री*
• *प्रयागराज में विकास के साथ रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित कर रही उत्तर प्रदेश सरकार : श्री मौर्य*
• *मेक इन इंडिया’ ने नवाचार और कौशल को दी नई गति, मुद्रण उद्योग में आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान : उप मुख्यमंत्री*
*मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी*
*प्रयागराज/लखनऊ, 18 सितम्बर 2026, मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी* ने आज उत्तरी क्षेत्रीय मुद्रण प्रौद्योगिकी संस्थान, तेलियरगंज, प्रयागराज में आयोजित *‘प्रिंट स्टार ऑफ-2026 टी. प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड’ कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।* उन्होंने कहा कि मुद्रण एवं पैकेजिंग केवल एक औद्योगिक क्षेत्र नहीं, बल्कि आधुनिक अर्थव्यवस्था, व्यापार, शिक्षा, सूचना और रोजगार से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
आज उत्तरी क्षेत्रीय मुद्रण प्रौद्योगिकी संस्थान, तेलियरगंज, प्रयागराज में ‘प्रिंट स्टार ऑफ-2026’ टी. प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुद्रण और पैकेजिंग उद्योग के विकास, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों तथा पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन ने देश में नवाचार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को अभूतपूर्व गति दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज मुद्रण और पैकेजिंग का क्षेत्र अत्यंत तीव्र गति से बदल रहा है। आधुनिक युग की मांग को देखते हुए हमें पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) और टिकाऊ पैकेजिंग के विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा, ताकि व्यवसाय के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।
श्री मौर्य ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में राज्य के हर कोने में विकास और रोजगार के नए द्वार खोले हैं। प्रयागराज जैसे ऐतिहासिक और शैक्षणिक केंद्र आज तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के हब के रूप में उभर रहे हैं। सरकार युवाओं को उनकी प्रतिभा और कौशल के अनुरूप रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुद्रण और पैकेजिंग के क्षेत्र में भी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव जी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव श्री मेजर हर्ष कुमार जी, प्राचार्य श्री राकेश तिवारी जी, विधान परिषद के मा0 सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी जी सहित अन्य प्रतिष्ठितजन उपस्थित रहे।






