*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना कंधरापुर साइबर हेल्प डेस्क की बड़ी कार्यवाही; साइबर फ्रॉड की कुल ₹1,14,460/- धनराशि पीड़ित के खाते में करायी गयी वापस*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–20.09.2026*
*थाना–कन्धरापुर, जनपद–आजमगढ़*
*🔹थाना कंधरापुर साइबर हेल्प डेस्क की बड़ी कार्यवाही; साइबर फ्रॉड की कुल ₹1,14,460/- धनराशि पीड़ित के खाते में करायी गयी वापस*
*🔹₹1,14,460/- की साइबर ठगी की पूरी धनराशि करायी गयी होल्ड, त्वरित कार्यवाही से पीड़ित को मिली पूरी रकम वापस*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटना का विवरण–*
दिनांक 13.03.2026 को आवेदक राजेश मौर्य पुत्र श्रीराम निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ के बैंक ऑफ इण्डिया खाते से ₹1,14,460/- की साइबर धोखाधड़ी की गयी थी। आवेदक द्वारा तत्काल साइबर अपराध की सूचना देकर दिनांक 13.03.2026 को शिकायत सं0 23111250174322 पंजीकृत करायी गयी। NCRP पोर्टल के माध्यम से फ्रॉड की गयी सम्पूर्ण ₹1,14,460/- धनराशि फ्रॉडस्टर के खाते में होल्ड करायी गयी।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही–*
प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के निर्देशन में साइबर टीम कन्धरापुर द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए होल्ड करायी गयी सम्पूर्ण ₹1,14,460/- धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*साइबर टीम थाना कन्धरापुर–*
1. प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य
2. उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया
3. का0 प्रमोद यादव
*👉 साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 पर शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायें।*






