*TV 20 NEWS || शिव प्रेरणा एसएचजी की बैठक में नए समूह बनाने पर:डोभी के महापुर में महिलाओं की सहभागिता और योजनाओं पर भी हुई बात*
डोभी क्षेत्र के महापुर गांव में शिव प्रेरणा स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की बैठक हुई। इस बैठक में समूह सखी सपना पांडेय और स्वास्थ्य सखी रिंकी ने समूह की महिलाओं के साथ कई विषयों पर बात की।
बैठक में स्वयं सहायता समूह के कामों, महिलाओं की भागीदारी और समूह को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। नए स्वयं सहायता समूह बनाने को लेकर भी विस्तार से बात की गई।
समूह सखियों ने महिलाओं को समूह से जुड़ने और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में समूह की सभी सदस्य महिलाएं मौजूद थीं।






