*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सेवा संकल्प अभियान, पल्हनी बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने कला से दिया सामाजिक संदेश*
*सेवा संकल्प अभियान, पल्हनी बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने कला से दिया सामाजिक संदेश*
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के बी०आर०सी० सभागार में सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के दौरान छात्र-छात्राओं ने सेवा संकल्प, सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा के महत्व और राष्ट्रीय मूल्यों जैसे विषयों पर आधारित कई आकर्षक चित्र और मुखौटे बनाए। बीआरसी परिसर में लगाई गई इस प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मक सोच और कला की चौतरफा सराहना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ये प्रतियोगिताएं बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और समाज सेवा से जोड़ने का काम करती हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पल्हनी दिनेश वर्मा, एआरपी पंकज सिंह, जितेंद्र मौर्य, राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक उपेंद्र दत्त शुक्ला, शैलेश दीक्षित, शशिकला द्विवेदी, सुग्रीव कुमार, पुष्पा सिंह तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से पूजा विश्वकर्मा, श्वेता सिंह और रीता पासवान सहित कई शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






