*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जालसाजी व कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर पासपोर्ट बनवाने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–23.09.2026*
*थाना–रानी की सराय, जनपद–आजमगढ़*

*जालसाजी व कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर पासपोर्ट बनवाने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का विवरण–*
दिनांक 09.12.2025 को उ0नि0 अमिताभ चन्द्र की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त सैफुल्लाह पुत्र एकलाख अहमद निवासी आवंक, पोस्ट सिरसाल, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध जालसाजी एवं कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर पासपोर्ट बनवाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 373/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 12(1)बी पासपोर्ट एक्ट पंजीकृत किया गया था।

*गिरफ्तारी का विवरण–*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह द्वारा दिनांक 23.09.2026 को समय 08:45 बजे आवंक तिराहा से अभियुक्त सैफुल्लाह उपरोक्त को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त–* सैफुल्लाह पुत्र एकलाख अहमद, निवासी आवंक, पोस्ट सिरसाल, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0 373/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस एवं धारा- 2(1)बी पासपोर्ट एक्ट, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 सुशील कुमार, का0 नितीश कुमार, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।