*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 01 किलो 15 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रु0) व 01 अदद बोलेरो वाहन के साथ 02 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार*

*प्रेस नोट जनपद गाजीपुर*
*दिनांकः24.09.2026*

*थाना कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 01 किलो 15 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रु0) व 01 अदद बोलेरो वाहन के साथ 02 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार ।*

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह प्रभारी निरीक्षक ANTF जनपद गाजीपुर, उ0नि0 विवेक कुमार पाठक मय हमराह थाना कोतवाली द्वारा वाराणसी गोरखपुर महाराजगंज हाइवे के तिराहे के पास चेकिग के दौरान 03 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1.राकेश यादव उर्फ गामा पुत्र रमाकान्त सिंह यादव, 2. कृष्ण बिहारी उर्फ पिन्टू प्रजापति पुत्र स्व0 राजकुमार प्रजापति 03. रीना यादव पत्नी जीउत बंधन यादव को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 01 किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन व एक अदद बोलेरो वाहन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 723/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता/अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. राकेश यादव उर्फ गामा पुत्र रमाकान्त सिंह यादव निवासी सरैया पोस्ट छावनी लाइन थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 38 वर्ष
2. कृष्ण बिहारी उर्फ पिन्टू प्रजापति पुत्र स्व0 राजकुमार प्रजापति निवासी तुलसीपुर छावनी लाइन थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 26 वर्ष
3. रीना यादव पत्नी जीउत बंधन यादव निवासी गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 30 वर्ष,

*बरामदगी* –
अवैध हेरोइन 01 किलो 15 ग्राम व 01 अदद बोलेरो वाहन

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* –
1. श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह प्रभारी निरीक्षक ANTF थाना गाजीपुर
2. उ0नि0 विवेक कुमार पाठक थाना कोतवाली गाजीपुर
3. हे0का0 संजय सिंह राजावत, थाना एएनटीएफ जनपद गाजीपुर
4. म0का0 मुस्कान यादव थाना एएनटीएफ जनपद गाजीपुर

*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*