TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ मोटरसाइकिल चोरी कर पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
मोटरसाइकिल चोरी कर पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स, पहिया-टायर, चेन-स्पॉकेट, शॉकर, बैट्री व अन्य सामान बरामद
थाना बिलरियागंज पुलिस ने गौरी नहर पुलिया के पास से दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स एवं जामा तलाशी में ₹400/- नकद तथा मोटरसाइकिल खोलने के उपकरण बरामद किये गये।
गिरफ्तारी का विवरण-
थाना बिलरियागंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गौरी नहर पुलिया, ग्राम गुलवा गौरी के पास दबिश देकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने की बात बतायी गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. राजू यादव उर्फ भोला यादव पुत्र दिनेश यादव, निवासी तुर्कपडरी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।
2. आकाश यादव पुत्र मिट्ठू यादव, निवासी नकीब खोजौली, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष।
3.
बरामदगी-
एक अदद मोटरसाइकिल का रिम सहित पहिया व टायर, एक अदद मोटरसाइकिल चेन स्पॉकेट व चेन, एक जोड़ी मोटरसाइकिल शॉकर, एक अदद चेन कवर, एक अदद मैट्रिक्स बैट्री, मोटरसाइकिल के पिछले भाग का एक अदद प्लास्टिक फ्रेम, दो अदद मोटरसाइकिल ब्रैकेट, जामा तलाशी से ₹400/- नकद, चार अदद रिंच, एक अदद मोटरसाइकिल प्लग रिंच, तीन अदद पेचकस एवं एक अदद लोहे की छेनी।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 238/2026 धारा 313/317(2) बीएनएस, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1.अभियुक्त -राजू यादव उर्फ भोला यादव पुत्र दिनेश यादव नि0ग्राम तुर्कपडरी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ के विरूद्ध
1.मु0अ0सं0 378/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना बिलरियागंज।
2.मु0अ0सं0 385/25 धारा 115(2)/333/351(3)/352 बीएनएस थाना बिलरियागंज।
3.मु0अ0सं0 399/24 धारा 137(2)/65(1)/87 बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना कप्तानगंज।
2. अभियुक्त – आकाश यादव पुत्र मिट्ठू यादव नि0ग्राम नकीब खोजौली थाना रौनापार जनपद आजमगढ
1.मु0अ0सं0 200/26 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना बरदह थाना बिलरियागंज आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 अक्षयदीप सिंह, उ0नि0 संतोष पाठक, हे0का0 गांधी यादव, हे0का0 दीपक कुमार, का0 राकेश कुमार वर्मा, हे0का0 जाविर एकबाल, का0 रामबाबू यादव एवं का0 सुमित राव, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।






