TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का विवरण-
दिनांक 25.09.2026 को आवेदिका द्वारा थाना कन्धरापुर पर तहरीर दी गयी कि उनकी 07 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के दिनेश उर्फ भूलन पुत्र मान द्वारा बुरी नीयत से अशोभनीय कृत्य किया गया। तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 75(1)(i) बीएनएस व 9m/10 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीड़िता के बयान अंकित किये गये।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 27.09.2026 को उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया मय हमराह हे0का0 अजय कन्नौजिया व का0 ऋषि कुमार द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दिनेश उर्फ भूलन पुत्र मान, निवासी ग्राम हरखुपूर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को आजमपुर बाजार से सियरहा की तरफ जाने वाले मार्ग के किनारे से समय करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 232/2026 धारा 75(1)(i) बीएनएस व 9m/10 पॉक्सो एक्ट, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- सउ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया, हे0का0 अजय कन्नौजिया, का0 ऋषि कुमार, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़।






