TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ साइबर फ्रॉड में ठगी गई धनराशि में से ₹10,000/- पुलिस ने कराया वापस
घटना का विवरण-
आवेदक अबु हमजा निवासी तकिया पहाड़पुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के खाते से उनकी जानकारी के बिना ₹1,69,500/- की धनराशि कट जाने की जानकारी प्राप्त हुई। आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत पर थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ₹10,000/- की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।
आमजन से अपील-
यदि आपके खाते से बिना जानकारी के कोई धनराशि कट जाती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही संबंधित बैंक को लिखित सूचना देकर अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 सागर कुमार रंगू, का0 नीरज पटेल, थाना का0 राजन कुमार गौड़, थाना कोतवाली, आजमगढ़।






