TV20 NEWS ||AZAMGARH : आजमगढ़ अटेवा के कर्मचारियों द्वारा दिन रविवार को चितवन का पौधा लगाकर कुंवर सिंह उद्यान मे पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए

आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि 25 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में पूरे देश के कर्मचारी OPS बहाली की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन के माध्यम से इको गार्डन में पुरानी पेंशन बहाली का मांग किया गया इतिहास गवाह है कि पूरे देश के कर्मचारी मूसलाधार बारिश में अपनी मांगों को बुलंदी के साथ सरकार से मांगते हुए जब तक OPS बहाल नहीं होती है तब तक लड़ाई इसी तरह चलती रहेगी गुलाब चौरसिया ने बताया कि अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव जी के अध्यक्षता में लगातार जनपद आजमगढ़ से ग्रामीण सफाई कर्मचारी शिक्षक साथी दिन रविवार को पौधारोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं माननीय प्रधानमंत्री जी से माननीय मुख्यमंत्री जी से लगातार अपील किया जा रहा है कि हमारे बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाल किया जाए जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने बताया कि सरहद पर तैनात पैरा मिलिट्री के जवान लड़ते-लड़ते अपने प्राणों के आहुति दे रहे हैं उनके लिए पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक OPS पुरानी पेंशन बाहल नहीं होती है सुनील सिंह ने बताया कि देश के सभी कर्मचारी अपने बुढ़ापे का लाठी पुरानी पेंशन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं उसे सरकार को लागू करना होगा बृजेश चौहान ने बताया कि पेंशन हमारा अधिकार है उसे लागू होना चाहिए आज के पौधारोपण में जिला अध्यक्ष सीपी यादव जिला महामंत्री ओंकारनाथ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया कार्यालय सचिव सुनील सिंह बृजेश चौहान महेंद्र कुमार शर्मा राहुल कृष्ण कुमार गुप्ता शैलेश कुमार नवल किशोर दिनेश कुमार यादव संजय यादव घनश्याम यादव मनोज मौर्य आदि लोग मौजूद रहे कुंवर सिंह उद्यान सिविल लाइन जनपद आजमगढ़