TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ पति से विवाद के बाद प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डालने वाली पत्नी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल बराम
पति से विवाद के बाद प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डालने वाली पत्नी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल बरामद
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 26.09.2026 को वादी मुकदमा मुकेश पाण्डेय पुत्र जगरनाथ पाण्डेय निवासी कोहड़ौरा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी पत्नी के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 26.09.2026 को ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसकी पत्नी द्वारा उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 233/2026 धारा 124(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता को दिनांक 27.09.2026 को समय 13:20 बजे उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अदद तेजाब की बोतल बरामद की गयी। अभियुक्ता को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 233/2026 धारा 124(1) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
बरामदगी- 01 अदद तेजाब की बोतल।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- SO अमित कुमार त्रिपाठी, का0 दुर्गेश राय, रि0का0 सौरभ कुमार, रि0म0का0 रागिनी गौड़, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।






