गाजीपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामियां को किया गिरफ्तार, चार पहिया वाहन बरामद

प्रेस नोट जनपद गाजीपुर
दिनांक 11-05-2021
थाना सादात जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा 15000 रुपये का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को 01 अदद पिस्टल .32 बोर एवं गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई 01 चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया-

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्वेक्षण मे दिनांक 11.05.2021 को थानाध्यक्ष श्री दिव्य प्रकाश सिंह मय हमराह फोर्स के तलाश पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त थाना क्षेत्र में मामूर थे कि सूचना मिली कि थाना सादात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 90/21 धारा 307,323,504 IPC व 3(2)(5) A SC/ST एक्ट से सम्बन्धित पुरस्कार घोषित अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र लल्लन सिंह भीमापार से खिदिरगंज होते हुए मेहनाजपुर आजमगढ़ जाने वाले मार्ग पर जा रहा है । इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष सादात मय हमराहियान खिदिरगंज पुलिया के पास पहुंच कर आने जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग करने लगे तभी भीमापार के तरफ से आती हुई एक चार पहिया वाहन को हम पुलिस वालो द्वारा टार्च की रोशनी देकर रोकने का इशारा किया गया तो ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति गाड़ी से उतरकर भागने लगा, जिसे हमराही कर्मचारीगण की मदद से 15-20 कदम दौड़ाकर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति का नाम, पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मनोज सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी ग्राम गौरा थाना सादात गाजीपुर बताया । उक्त अभियुक्त मु0अ0सं0 90/2021 में 15000 रुपये का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त है । पकड़े गये अभियुक्त की तलाशी ली गयी तो एक अदद पिस्टल .32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर तथा चार पहिया वाहन नं0 UP 61 AC 9173 विटारा ब्रेजा सफेद रंग का बरामद हुआ । विटारा ब्रेजा थाना सैदपुर के मु0अ0सं0 234/19 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित है तथा श्रीमान जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश दिनांक 04.01.2021 के अन्तर्गत धारा 14(1) की कार्यवाही में कुर्क की गयी थी । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त–
1. मनोज सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी ग्राम गौरा थाना सादात जनपद गाजीपुर उम्र करीब 50 वर्ष।
बरामदगी का विवरण–
1. एक अदद पिस्टल .32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर ।
2. धारा 14(1) की कार्यवाही में कुर्कशुदा एक अदद चार पहिया वाहन नं0 UP 61 AC 9173 ब्रेजा विटारा सफेद रंग ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1-मु0अ0सं0 102/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 476/1998 धारा 147,148,149,302 भा0द0वि0 सैदपुर गाजीपुर।
2. मु0अ0सं0 461/2000 धारा 392,411भा0द0वि0 नन्दगंज गाजीपुर।
3. मु0अ0सं0 183/2000 धारा 60 आबकारी अधिनियम सादात गाजीपुर।
4. मु0अ0सं0 461/2000 धारा 392 भा0द0वि0 सादात गाजीपुर।
5. मु0अ0सं0 069/2001धारा 392,411 भा0द0वि0 करन्डा गाजीपुर।
6. मु0अ0सं0 358/2001 धारा 41,411भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट सरायलखंसी मऊ।
7. मु0अ0सं0 335/2001 धारा 307 भा0द0वि0 सरायलखंसी मऊ।
8. मु0अ0सं0 302/2001धारा 3/4 गुण्डा एक्ट सादात गाजीपुर।
9. मु0अ0सं0 171/2001 धारा 3(1) गैंगैस्टर एक्ट सादात गाजीपुर।
10. मु0अ0सं0 355/2002 धारा 307 भा0द0वि0 सादात गाजीपुर।
11. मु0अ0सं0 356/2002 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट सादात गाजीपुर।
12. मु0अ0सं0 364/2002 धारा 3(1)गैंगेस्टर अधिनियम सादात गाजीपुर ।
13. मु0अ0सं0 579/2003 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट सादात गाजीपुर।
14. मु0अ0सं0 003/2004 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट सादात गाजीपुर।
15. मु0अ0सं0 210/2009 धारा 364,120B भा0द0वि0 सुहवल गाजीपुर ।
16. मु0अ0सं0 74/2009 धारा 110 G द0प्र0सं0 सादात गाजीपुर।
17. मु0अ0सं0 945/2010 धारा 110 G द0प्र0सं0 सादात गाजीपुर।
18. मु0अ0सं0 1018/2010 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 सादात गाजीपुर ।
19. मु0अ0सं0 066/2012 धारा 110G दं0प्र0सं0 सादात गाजीपुर।
20. मु0अ0सं0 432/2014 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम सादात गाजीपुर।
21. मु0अ0सं0 126/2015 धारा 110G दं0प्र0सं0 सादात गाजीपुर।
22. मु0अ0सं0 1123/2017 धारा 110G दं0प्र0सं0 सादात गाजीपुर।
23. मु0अ0सं0 017/2019 धारा 147,148,149,323,504,506,307 भा0द0वि0 सादात गाजीपुर ।
24. मु0अ0सं0 072/2019 धारा 302 भा0द0वि0 सैदपुर गाजीपुर।
25. मु0अ0सं0 234/2019 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टेर एक्ट सैदपुर गाजीपुर ।
26. मु0अ0सं0 01/20 धारा 2/3 गुण्डा अधिनियम सादात गाजीपुर।
27. मु0अ0सं0 08/20 धारा 110G दं0प्र0सं0 सादात गाजीपुर।
28. मु0अ0सं0 90/2021धारा 307,323 भा0द0वि0 व 3(1) द,ध SC/ST Act सादात गाजीपुर।
29. मु0अ0सं0102/2021धारा 3/25 आर्म्स एक्ट सादात।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1-थानाध्यक्ष श्री दिव्य प्रकाश सिंह थाना सादात गाजीपुर ।
2-उ0नि0 श्री महेन्द्र कुमार यादव थाना सादात गाजीपुर ।
2-उ0नि0 श्री जयप्रकाश सिंह थाना सादात गाजीपुर ।
3-हे0का0 रामराज तिवारी थाना सादात गाजीपुर ।
4-का0 अतुल सिंह थाना सादात गाजीपुर ।
5-का0चा0 जयन्त सिंह थाना सादात गाजीपुर ।
6-का0 जिलाजीत वर्मा थाना सादात गाजीपुर ।
7-म0का0 रोशनी थाना सादात गाजीपुर ।