*TV 20 NEWS || LUCKNOW:विश्वास करो तुम मोदी पर, वह नवयुग के निर्माता है और ऐसा नेता धरती पर एक बार ही आता है, श्री मौर्य*

मीडिया कार्यालय – उप मुख्यमंत्री
प्रेस विज्ञप्ति

• *विश्वास करो तुम मोदी पर, वह नवयुग के निर्माता है और ऐसा नेता धरती पर एक बार ही आता है, श्री मौर्य*

• *सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना* :

• *स्वच्छता से जनकल्याण तक, सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान*

• *प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान, उज्ज्वला और किसान सम्मान निधि सहित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं* :

मा० उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी

कानपुर नगर/ लखनऊ 2 अक्टूबर, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बृजेंद्र स्वरूप पार्क, कानपुर नगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित नाट्य मंचन कार्यक्रम (नमो सेवा) में सम्मिलित हुए, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया। अपने संबोधन में श्री मौर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा, “विश्वास करो तुम मोदी पर, वह नवयुग के निर्माता हैं और ऐसा नेता धरती पर एक बार ही आता है।” विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्व में भारत की भूमिका को मजबूत करने का संकल्प सामूहिक प्रयासों से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने प्रयागराज कुंभ में सफाई कर्मियों के सम्मान तथा काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में श्रमिकों के योगदान को सम्मान देने के प्रसंगों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

*श्री मौर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन में अनेक चुनौतियाँ आईं, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का दृढ़ता से सामना किया और उन पर विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा अनेक बार गाली-गलौज और अपमान किए जाने के बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी न तो किसी के आगे झुके और न ही किसी के भय से रुके। वे निरंतर जनसेवा के कार्यों में समर्पित रहे और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। ऐसे दृढ़ संकल्पित और जनसेवा के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मैं नमन करता हूँ।*

नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा हर घर नल योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। देश के प्रधानमंत्री जी ने 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, एयर स्ट्राइक, तीन तलाक, विश्व के 36 देशों में सर्वोच्च सम्मान, दुनिया को शांति का दिया है.

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर पात्र लाभार्थियों की पहचान करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति योजना से छूट गया है तो उसे जोड़ना ही वास्तविक जनसेवा है।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर देशवासियों को स्वच्छता को जनभागीदारी का आंदोलन बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान के तहत कम से कम 25 मिनट स्वच्छता के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, किसानों की आय एवं युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचे, डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक विकास तथा कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति हो रही है।

कार्यक्रम में सांसद श्री रमेश अवस्थी, महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे, प्रदेश महामंत्री श्री शंकर लाल लोधी, प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण निषाद, जिलाध्यक्ष उत्तर श्री अनिल दीक्षित, जिलाध्यक्ष दक्षिण श्री शिवराम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वप्निल वरुण, विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी एवं श्री महेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, राज्यमंत्री स्तर की श्रीमती कमलावती सिंह, श्रीमती नीलिमा कटियार सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रतन सिंह, सूचनाधिकारी, उप मुख्‍यमंत्री (एम)