*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, साइबर टीम ने ₹25,450/- की धनराशि कराई वापस*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*

*साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, साइबर टीम ने ₹25,450/- की धनराशि कराई वापस*

जनपद आजमगढ़ के थाना रौनापार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैदौली निवासी जगदीश भारती पुत्र गोपाल भारती के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड के माध्यम से ₹1,15,090/- की धनराशि निकाल ली गई थी। आवेदक का मोबाइल फोन दिनांक 13.04.2026 को दिल्ली में चोरी हो गया था। इसके बाद दिनांक 17.04.2026 को नया सिम चालू करते ही उनके बैंक खाते से उक्त धनराशि निकल गई। इस संबंध में आवेदक द्वारा दिनांक 18.04.2026 को साइबर शिकायत संख्या 33104260085818 दर्ज कराई गई थी।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई धनराशि में से ₹95,653.61/- विभिन्न खातों में होल्ड कराए गए। इनमें से ₹25,450/- दिनांक 08.10.2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदक के बैंक खाते में वापस करा दिए गए हैं। शेष होल्ड धनराशि को भी वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है।

*पुलिस टीम:* साइबर टीम, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।