*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद*
*मीरजापुर पुलिस*
*—प्रेस नोट—*
दिनांक 08.10.2026
*थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद —*
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 08.10.2026 को थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम लतीफपुर स्थित वनस्थली विद्यालय के पास से चार पहिया वाहन (UP 32 JB 7185) सवार अभियुक्त अभिनन्दन प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति निवासी खारी जैयपार थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । बरामद चार पहिया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अभिनन्दन प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति निवासी खारी जैयपार थाना शिवपुर जनपद वाराणसी, उम्र 25 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
*वरामदगी विवरण-*
32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा
तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन संख्या (UP 32 JB 7185)
*पुलिस टीम गिरफ्तार/बरामदगी -*
उप-निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।






