*TV 20 NEWS || LUCKNOW:उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन में खाद्य प्रसंस्करण विभाग को नई ऊंचाइयां, युवाओं को मिल रही तकनीकी दक्षता और रोजगार की राह*

प्रेस विज्ञप्ति

*उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन में खाद्य प्रसंस्करण विभाग को नई ऊंचाइयां, युवाओं को मिल रही तकनीकी दक्षता और रोजगार की राह*

*खाद्य प्रसंस्करण से किसानों की आय और युवाओं के रोजगार को नई गति, एम.एससी. खाद्य प्रौद्योगिकी के 10 वर्ष पूरे*

*शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार से मजबूत हो रहा यूपी का खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विद्यार्थियों को दी नई दिशा*

*खाद्य प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ युवा बनेंगे विकसित उत्तर प्रदेश की ताकत, राजकीय संस्थान में 10 वर्ष की उपलब्धियों का भव्य समारोह*

*लखनऊ, 08 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश में उप मुख्यमंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन में खाद्य प्रसंस्करण विभाग कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा किसानों के उत्पादों का मूल्य संवर्धन सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के **विकसित भारत-2047** के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खाद्य प्रसंस्करण को कृषि, रोजगार और उद्यमिता से जोड़कर नई संभावनाओं का सृजन कर रही है।

राजकीय खाद्य प्रसंस्करण एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ में एम.एससी. खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग श्री बी.एल. मीणा रहे। विशेष सचिव श्री राजकमल यादव सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश में संस्थान के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में *शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी दक्षता* की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की व्यापक संभावनाएं हैं। खाद्य प्रौद्योगिकी में दक्ष युवा इन संभावनाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसरों में बदल सकते हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की *प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME)* तथा *उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023* के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहन, उद्यमिता को बढ़ावा और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है। गांवों में उत्पादित कृषि उपज को स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण से जोड़ने से किसानों को बेहतर बाजार और मूल्य प्राप्त करने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों को अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप से जोड़ें तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की नई चुनौतियों और संभावनाओं पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि संस्थान आने वाले वर्षों में कुशल मानव संसाधन तैयार करने और प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को तकनीकी आधार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

समारोह में एम.एससी. खाद्य प्रौद्योगिकी के विभिन्न बैचों के कॉलेज टॉपर एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें आकांक्षा सोनी, ईशान फारूकी, सौम्या अविरल मिश्रा, कामिनी यादव, निष्ठा मिश्रा तथा दिव्या सिंह शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां भी दीं। समारोह ने संस्थान की दस वर्ष की उपलब्धिपूर्ण यात्रा, पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों के जुड़ाव तथा नई पीढ़ी के विद्यार्थियों के स्वागत को एक साथ जोड़ते हुए उत्सवपूर्ण वातावरण बनाया।