*TV 20 NEWS || LUCKNOW:प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 25 वर्ष सेवा-सुशासन की भावना को गांव-गांव पहुंचा रहे, सेवा संकल्प अभियान बना जनसेवा का माध्यम*

मीडिया कार्यालय उप मुख्यमंत्री प्रेस विज्ञप्ति

– *प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 25 वर्ष सेवा-सुशासन की भावना को गांव-गांव पहुंचा रहे, सेवा संकल्प अभियान बना जनसेवा का माध्यम*

– *उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल ग्रामीणों को सेवा सेतु अभियान’ के तहत एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी सेवाएं*

– *मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा ‘सेवा सेतु अभियान’*

– *सरकारी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत, ब्लॉक स्तर पर सात दिवसीय शिविरों से ग्रामीणों के द्वार पहुंच रहीं सरकार*

*लखनऊ, 09 अक्टूबर 2026।* उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचा रही है। इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु’ संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जन-धन योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी पहलों ने पात्र लाभार्थियों तक आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छ ईंधन, आर्थिक सहायता और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। डबल इंजन सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

*उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।* इन शिविरों में विभिन्न सहयोगी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीण नागरिकों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन और पात्रता संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करने की सुविधा मिल रही है। इससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा समय, श्रम और संसाधनों की बचत होगी।