*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत नेशनल जुबली इंटर कॉलेज, रानी की सराय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांकः 09.10.2026*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*

• *नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत नेशनल जुबली इंटर कॉलेज, रानी की सराय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।*

• *डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।*

• *साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराने की दी गई जानकारी।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 09.10.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा नेशनल जुबली इंटर कॉलेज, रानी की सराय, आजमगढ़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, फर्जी एप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराने, गिफ्ट एवं लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, म्यूल अकाउंट तथा सेक्सटॉर्शन जैसे साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। लाउडहेलर के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं पम्पलेट वितरण कर जनजागरूकता बढ़ाई गई।

साइबर पुलिस द्वारा सलाह दी गई कि अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करें अथवा *[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पर शिकायत दर्ज कराएं।

*कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस टीम:*

1. उ0नि0 शिवकुमार उपाध्याय
2. हे0का0 कल्लू प्रसाद
3. का0 सभाजीत मौर्य
4. का0 विकास कुमार
5. का0 संजय कुमार
6. म0का0 संज्ञा देवी
7. म0का0 प्रियंका गौड़

*समस्त थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।*